हवाएँ ना चाहतीं, रोशनी को

पड़े नज़रे उन लहरों पर।

धकेलती उन बादलों को उसकी ओर

कहीं वो लहरें न जाएँ डर।


चली जाती वो रोशनी भी

लेके संग बादलों को।

अब बस लहरें और हवाएँ बच गईं

आंचल में उन पेड़ों के।


तभी फिर से

जग होने लगा शांत।

उमड़ गई काली रात,

हो गए एकांत।


होगा अब इंतज़ार उसी दिन का

जहाँ मिलन होगा लहर और हवा का।

तब होगा जग अपने आप में पूरा

जो रह गया था अधूरा।