उस मोड़ पर छोड़ देती है लहर साथ

बिना अलविदा कहे।

जहाँ दिल रख कर आई थी

रोशनी से मिलने।


हवाएँ ना जान सकीं इरादे लहर के

छोड़ के साथ

जहाँ हवाएँ चाहती थीं

पकड़ना उन लहरों का हाथ।


तभी एक और रोशनी आ पड़ती, उस छोटी पर,

श्वेत रंग, कुछ छाप लिए।

जहाँ अपने संग बादल को ओढ़े

होता किसी की तलाश में।

झाँकता रहता वो बादलों के बीच से,

फिर छुप जाता उन बादलों में।


मगर हवा जानती उसका सच

जहाँ उसकी नज़रें होती लहरों पर।

अपनी धीमी रोशनी से

लगाता वो नज़रों से दौड़।