उस रोशनी ने जग को जगमगाकर

कर दिया था सुनहरा।

अब वक़्त है हवाओं का

देने जग को पहरा।


उठ गई वो लहर फिर से

जिसका मार्गदर्शन करते हैं पेड़।

ना जाने अब क्या कहेंगे हवाओं से,

शामिल होकर करेंगे बात।

अब तो बस शाम होने का इंतज़ार होगा,

तब फिर से उमड़ेंगी एक रात।


इस जग को करा के शांत,

यह हवा

चली जा रही है उस मोड़,

जहाँ होगा मिलन उसका उस लहर से

साथ में मिलकर उन्हें छोड़।


ना जाने क्या बातें होंगी,

कैसा होगा परिचय।

एक-दूजे को थामे

ले जाएँगे उस लहर को पेड़ों के नीचे।