सुबह जल्दी आकर एक रोशनी
फैल जाती है चारों ओर,
पेड़ों में से भी आती एक लहर
जो कर देती दिन को झकझोर।
ना जाने क्या चाहती है रोशनी जग से,
हवाओं में बिखेर देती है ख़ुशबू
उन पेड़ों की लहरों को करा देती शांत,
करा कर अपने आप को रूबरू।
फैला देती हवाओं में डर,
बादलों को हटाकर ख़ुशबू से देती भर।
हवाओं का आता हुआ एक झोंका
लहरों में भर देता एक जान।
उस समय रहते वो संग
जब रोशनी करा देती जग को नम।
ना जाने कब वो लहरें फिर उठेंगी
लेके अपनी पुकार,
वो रोशनी चले जाएगी अपनी ख़ुशबू लेकर,
लाएगी बादलों की बहार।
