हारे हुए पिता का सन्मान जितने,
आग से उसका हुआ जनम,
संपूर्ण नारी के रुपमें ही जन्मी,
देखा ही नही उसने बचपन।
उस नारी की,
बताये कितनी व्यथा,
जिसकी शादी भी थी,
स्वयंवर रूप प्रतियोगीता।
दिलपे उसके क्या बिती होगी,
यह एकबार सोचो जरा,
एक चीज के जैसे हुआ जिसका,
पांच पांडवो मे बटवारा।
नीतिमान धर्मराज ने उसे जुए मे लगाके,
पार कर दी थी हर सीमा,
दुर्योधन को "भांजे फेंक पासे" कह के,
शकुनी ने उठाया उसके बरबादी का जिम्मा।
उसे द्यूत मे लगाके,
युधिष्टीर ने जैसे ढाया था कहर,
भरी सभा मे उसका चिरहरण करने वाले,
दु:शासन को भी नही था कुछ भी डर।
बेबस होके उसने फिर,
किया अपने बंधु भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण,
भगवान ने दिखायी अपनी लीला,
ना होने दिया भगिनी का वस्त्रहरण।
उसके आगेकी कहानी भी,
जानता है यह समाज सारा,
कैसे अपने बाल दु:शासन के खून से धोकर,
पांचाली ने किया अपना वादा पुरा।
हजारो सालो बाद भी,
आज के द्रौपदी की है वही स्थिती,
पैदा होनेसे लेके वस्त्रहरण तक,
बदली नही है कुछ भी परिस्थिती।
पर इस आधुनिक युग मे,
एक चीज बदली है जरूर,
भगवान कृष्ण नही मिलते कही,
तोडने आधुनिक दु:शासनो का गुरुर।
आधुनिक युग की पांचाली,
अब तुझेही यह करना है तय,
अभी भी कृष्ण का इंतज़ार करना है,
या खुदही मिटाना है यह भय।
अबला इस विशेषण से मुक्त हो जा तू नारी,
बदल दे यह निराशाजनक स्थिती सारी।
आज भी तुझे बचाने कृष्ण आएंगे, छोड दे यह अंधविश्वास,
चेतावनी दे सबको, बहुत हुआ, अब बस!!!