इस आने वाले कल के इंतज़ार में यह दूरियां तो जायज़ ही हैं

मगर तुमसे मिलता रहूँगा हर एक पल में

और उस पल के हर एक हिस्से में

तुमसे मिलता रहूँगा में हर बार

वहाँ नहीं जहाँ हम जाना चाहते

और वहाँ भी नहीं जहाँ हमने होना चाहिए

पर ठीक उसी जगह जहाँ पर तुम हो

और ठीक उस ही लम्हे में जहाँ पर तुम हो