वो है जहां कहीं भी, तेरे संग ताउर्म चल तुझे सही राह दिखांएगे..
जब भी लडखडांएगे तेरे कदम..
वो हवा का झौंका बन, हाथ थाम के तेरा, सहारा तुझे कदम कदम पे दे जांएगे..
तू जब भी टूट के बिखरने लगेगा..
वो रूह में समा तेरे रोम रोम में, मजबूत इरादा बन जांएगे..
टूटने वो देंगे नही तुझे, आखिर पापा हैं..
आंधी तूफ़ान से, तुझसे पहले, तेरे लिए टकरा जांएगे..
तू सोना आज तकिये को उनका सीना समझ..
वो तुझे लोरी सुना मीठी नीद सुला जांएगे..
तू यूँ उदास ना हो..
तेरे पापा तुझसे मिलने हर दिन तेरे सपनो मे आंएगे..
