जंगल काटे वृक्ष मिटाए

नदियों को दूषित किया

हवा में फैला दिया ज़हर

बसा दिए कंक्रीट के जंगल


मोरों की सुंदरता नोची

खींच लिए पशु-आवरण

विध्वस्त किया जंगल-जीवन

मर गया मनुष्य का अंत:करण


पशुओं का भक्षण किया तुमने

जीवों का सभी किया शिकार

खग-विहग सभी को क़ैद किया

क्यूँ उपजा आखिर यह विकार


माओं से शावक को छीना

शावक से उन माओं को

धरती की की कोख ही सूनी

छीन लिया सब छाँव को


वन्य पशुओं को वन से लाकर

चिड़ियों को सब कैद कराकर

नीड़-निलय को छीन के हमने

बना दिया चिड़ियाघर


-एमo एसo फराज़