क्या खुदा मैं मौत आने तक जिंदा रहूंगा
आब-ए- हयात की हाजत किसे है, या रब हो तो
दीदार-ए-यार हो वरना मैं यूं ही तड़पता रहूंगा
तू रो रो कर कहता है तुझे मोहब्बत है किसी और से
मगर एन दोस्त तेरी ये बात मैं अनसुनी करता रहूंगा
तू है राह-ए-तलब किसी और की, अमानत-ए-'इश्क किसी और की
तू मेरा जज़्बा-ए-'इश्क देख, कि दुआ मैं तुझे मांगता रहूंगा
जगाया है तुमने मुझको बरसों अब सोचा हूं
मैं जो थका कर किसी रोज सोया तो सोता रहूंगा
तुम अफ़सोस-ज़दा न होना, गम देते रहना साथ रहना
मैं हूं गम का आदी सो यूं ही गम सहता रहूंगा
तुमको खो दिया है सो कोई भी मेरा नहीं रहा है
ये सोच के रोया था, ये सोच के रोता रहूँगा
जानिब-ए-मंज़िल हुआ तो समझ आया उम्र का फ़लसफ़ा
वरना माँ कहती थी मैं ता-उम्र बच्चा रहूँगा
कहते हो तुम 'कैफ़' क्यों खुद को कर लिया बरबाद
सुनो मेरी किस्मत में लिखा है दर-बा-दर होता रहूँगा
- kaif Saifi
Instagram : @kaifsaifisays

