सच ने किस का साथ कब तक दिया है

सो हमने भी झूठ अपना लिया है


हमने ढाए जुर्म जो मुफ़लिसों पर

उनका बदला क़ब्र ने ले लिया है


रोज़-ए-महशर देख कर गोशवारा

हमने हिस्से में जहन्नम लिया है


वो जो उस मज़लूम को था सताया

ये भी रब ने कै़द में ले लिया है


अब आगे आब-ए-बक़ा तो रखा है

पर मरने का कर इरादा लिया है


रोते हो अब कैफ़ को याद करके

तुमने ये क्या हाल अपना किया है 


-Kaif saifi