गिना ऐसे रहे हो ऐब प्यारे
क्या मुझ में ही लगे हैं दाग़ सारे
हमीं बे-दीन हैं यारों वगरना
बड़े ही नेक हैं साथी हमारे
बक़ाई भूल बैठा है वो मुझको
वो जिसके यार मैंने दिन सँवारे
बड़ा तुर्फ़ा चलन है इश्क़ का अब
फ़लक से चांद को कोई उतारे
कि दे दूँ मौत को भी यार चकमा
अगर उसकी ज़बानी कोई पुकारे
तु समझे दर्द मेरा सो दुआ है
तु भी रो कर कई रातें गुज़ारे
~ कैफ सैफी

