दिल को कहीं सुकून ना मिले तो क्या करें
तासीर किसी ग़म की रुलाये तो क्या करें
रात को तो ख्वाबों में मुलाक़ात कर भी ले
दिन में तुम्हारी याद सताये तो क्या करे
हालात ग़रीबी में मेरे कुछ बुरे नहीं
दौलत कोई ईमान को बनाये तो क्या करें
फितरत में नहीं के अश्क़ बहाये हम
मजबूरि-ए-हालात रुलाये तो क्या करें
पहरों किसी के वास्ते रोता है दिल
आकर कोई इस दिल से ना जाए तो करें
कहते हैं लोग भूलना सीखो मियां इमरान
हम चाह के भी भूल ना पाए तो क्या करें

