हाँ मैं नारी हूँ , हाँ मैं नारी हूँ ,
अब हर पुरुष पर मैं भारी हूँ
हाँ मैं नारी हूँ , हाँ मैं नारी हूँ ,
कामयाब पुरूष के साथ खड़ी हूँ ,
उस कामयाबी की कल्याणकारी हूँ ,
हाँ मैं नारी हूँ हाँ मैं नारी हूँ ,
जब भी मिला हैं मुझको मौका ,
अपने आप को मैंने कभी ना रोका ,
हर मुश्किल का सामना डट कर किया हैं ,
हर समाज में लाने वाली क्रांतिकारी हूँ ,
हाँ मैं नारी हूँ , हाँ मैं नारी हूँ ....!
...... मोहनसिंह लोहिया

