" ढाई अक्षर का यह जो प्यार ,
प्यार पर हम सौ बार बलिहार ,
प्यार करने से मिलता हैं प्यार ,
प्यार देने से भी पायेंगे प्यार ,
प्यार से रहता अच्छा व्यवहार ,
प्यार से बेहतर चलता कारोबार ,
जीवन में एक बात तुम रखना याद ,
जो कोई कर ना सका वो कर देता प्यार ! "
