सुबह का पहर था ,

एक छोटे से दरख़्त को ,

पानी ना मिलने की वजह से उदास देखा ,

अपने पत्तो को जैसे वो कह रहा हो ,

जल्द ही पानी मिल जाएगा ।


दरख़्त के पत्ते हरे से सुर्ख सफेद होते जा रहे थे ,

तने सुखी लकड़ियाँ का रूप में ढल रहे थे,

वो छोटा सा दरख़्त मुरझा चुके फूलों के साथ,

आसमान की तरफ रुख कर के फ़रयाद कर रहा था ।


आसमान बिल्कुल नीला दिख रहा था ,

बादल का नामोनिशान तक नही था ,

शायद महीनों से पानी का कतरा ,

उस दरख़्त ने देखा तक नही था ।


मैं पास के ही कुवें से आसानी से पानी ला सकता था ,

लेकिन सहज ही रुक गया ,

जैसे किसी ने कहा रुको ईश्वर को देखना चाहते हो ?

शायद ये आवाज़ उस छोटे से दरख़्त ने लगाया था ।


मैं रुका और दरख़्त को देखता रहा ,

सुबह से दोपहर ,

पानी कही से नही आया ,

दोपहर से तीनपहर ,

पर पानी कही से नही आया ।


छोटे से दरख़्त की पत्तियां तने से लिपट गयी,

तने सिकुड़ने लगे

दरख़्त के सभी हिस्सों ने एक साथ आसमान

के तरफ देखा जैसे कोई तपस्या में लीन हो ।


अब शाम हो चला था मुझ से रहा ना गया ,

मैं कुवें के तरफ बढ़ चला पानी लाने ,

तभी पानी की एक बूंद मेरे हाथो को स्पर्श किया ,

मैं तुरंत आसमान की तरफ देखा ,

काले बादलों ने घेर लिया था उस दरख़्त को,

और खूब झमा झम बरसा ।।


~ जावेद 'दरवेश'