उम्र तो नही देखी
लेकिन उसकी सिलवटों में एक इंतजार बाकी हैं
मेरे भी जाने का इंतजाम हो गया सब
लेकिन इन नजरों में एक ख्वाब अब भी बाकी है

वक्त से कहा
तो वक्त ने कहा,
अभी जिओ जी भर के
अभी तो इस वक्त का निकलना भी बाकी है

मौत से मत डरना तुम
मौत तो यूँ ही हो जाएगी तुम पर कुर्बान
जिंदगी मिले तो कभी पूछना उस से
सफर में अभी और कितने इम्तिहान बाकी हैं

#राही23