नेताओं के सियासी रंगमंच को कर दिया नेस्तनाबूद,

शुक्रिया हमारे वास्तविक अभिनेता सोनू सूद।

विपदाओं में मदद करनी है,

लेकिन नेताओं की झोली नहीं भरनी है।

ये बातें लोगों ने आपसे सीखा है,

इंसानियत के साथ जीने का यही तो सलीका है।

रोते-बिलखते लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का आपने जो बीड़ा उठाया,

कितने वायदों के बावजूद नेताओं ने इसे पूरा नहीं कर पाया।