चलो री सखी आजु गोकुल नगरिया
यशोदा के लल्ला भयो री
बाजत है खूब बधैया
चलो री सखी.............
चर्चा चहूं ओर होत सखी री
है अनुपम बालक श्याम श्याम छवि
देवगन है कोनो हो अवतार लियो
दर्शन से सुख होत बहुत री
कि सुध बुध सब बिसरावत है
चलो री सखी...........
देव दनुज नर नाग दर्शन को ठाढ.भयो है
नंद घर अति आनंद होतु है
लता पता सकल सृष्टि मन भावत है
मोरा तन मन नाचत री सखिया
झूम झूम ता ता थैया
चलो री सखी आजु गोकुल नगरिया
