अगर वो याद ना आते तो आँखें नम ना होती
मगर मैं भूल जाने में अक्सर देर कर देता हूँ
चंद कदमों की महज़ दूरी कुछ बातें रह गईं अधूरी
ये फ़ासला तय करने में मैं अक्सर देर कर देता हूं
ये मुट्ठी भर सी हैं खुशियाँ जो फिसले रेत के जैसे
पर मुट्ठी बंद रखने में मैं अक्सर देर कर देता हूँ
ये ग़म की बात ना होती ग़र मैं उसके साथ ना चलता
पर ख़ुद को रोक लेने में मैं अक्सर देर कर देता हूं
कुछ ऐसा हो पाता कि उसे वो सब पता होता
जिसे मैं बोल पाने में अक्सर देर कर देता हूं
