सबसे प्यारी मेरी मां

जग से न्यारी मेरी मां

मैं हंसती हूं , तो वो हंसती है।

मैं रोती हूं , तो रोती मां


मां ममता की मूरत होती है।

मां भगवान की सूरत होती है।

बचपन की आंखों से देखो

मां सबके लिए सुंदर होती है।


सबसे पहला पाठ पढ़ाती

अपने मुंह का कोर खिलाती

जब भी मेरे कदम डगमगाते

झटपट मुझको गले लगाती।


उसने अपनी नींदे छोड़ी

मेरे लिए हर कसम भी तोड़ी

मेरी हर ख्वाहिश की खातिर

जोड़ी थी एक-एक पाई ।


दोस्तों मां की कदर करो

मां का आंचल सुख से भरो

मां से बढ़कर इस दुनिया में

कोई चीज नहीं होती हैं।


क्योंकि वो आंखें हर पल रोती जिनकी मां नहीं होती।

                      मां ♥️


                       "निशु"