"जिंदगी है छोटी," हर पल में खुश हूं।।
"काम में खुश हूं," आराम में खुश हूं
"आज पनीर नहीं," आलू में ही खुश हूं ।।
"आज गाड़ी नहीं," पैदल ही खुश हूं
" अगर किसी का साथ नहीं," तो अकेली ही खुश हूं।।
"आज कोई नाराज है," उसके इस अंदाज से ही खुश हूं
"जिस को देख नहीं सकती," उसकी आवाज से ही खुश हूं।।
"जिसको पा नहीं सकती".
उसको सोच कर ही खुश हूं
"बीता हुआ कल जा चुका है," उसकी मीठी याद में ही खुश हूं।।
"आने वाले कल का पता नहीं," इंतजार में ही खुश हूं
"हंसता हुआ बीत रहा है पल," आज में ही खुश हूं।।
"जिंदगी है छोटी,"
हर पल में खुश हूं
"निशु"


