बादल रो रहा था!

तूफान आ द्वार खड़ा था!

परिवार मूर्क्षित पड़ा था!

काल जिद पर अड़ा था!

मेरी माँ लेने आया,

हमको अपनी माँ बतलाया।

लालच दे गया, संसार तुम्हारा है।

बिन माँ,सबकुछ पराया है।

गजब का व्यापार करता है, तू।

मेरी माँ छीनकर, मुझी से प्यार करता है तू

अब किस माँ के आँचल पर सिर रखूंगा

अब किससे गुस्सा होऊंगा?

अब कौन मनाएगा?

अब कौन डाटते-मारते रोएगा?

अब कौन बिन भूँख के खाना खिलाएगा?

अब कौन बिन पैसे के खूब पैसे दे जाएगा?

अब कौन नालायक बेटे का गुणगान बतलाएगा?

अब कौन सुख का किराया दे जाएगा...कौन?