लौटा दो मेरा वह बचपन,

जिसमें माँ की लोरी होती थी!

लौटा दो मेरा वह हँसना,

जिसमें खुशनुमा सवेरा होता था!

लौटा दो मेरा वह रोना, जिसमें संग माँ रोया करती थी!

लौटा दो मेरे वे दिन,

जिसमें रातें छोटी होती थी!

लौटा दो मेरे वे कपड़े,जिसको माँ पहनाया करती थी!

लौटा दो मुझे वह गोदी,जिसमें नींद आया करती थी!

लौटा दो मेरा वह भोलापन, जिसे लोग सताया करते थे!

लौटा दो मेरा वह जीवन, जो बस खिलखिलाया करता था!

लौटा दो मेरा वह बचपन, जिसमें मिट्टी खाया करता था!

लौटा दो मेरा वह बचपन, जो नादानी का रेरा था!

लौटा दो मेरा वह बचपन..