भूतकाल के भवंडर में,

विचारों के जकड़न में।

कल के असमंजस में,

वर्तमान की पीड़ा में।।

मानव ख़ुद को कितना तड़पाता है!

खुद ही डगर वह चलता है,

खुद ही डगर से कपता है!

तन चूर-चूर हो जाता है।

मन और विराट हो जाता है।

मानवता की दुनिया में, खुद को सहमा पाता है।।

भावनाओं के सागर में, जीभरकर गोते लगाता है।।

खुद को समझाता है पर,

अंदर के हलचल से और खामोश हो जाता है!

मानव ख़ुद को कितना तड़पाता है!