मेरा यार मेरा प्यार मेरी जान

सब कुछ है वो

मगर सामने आता नहीं

जाने क्यों डरता है वो

बिल्कुल मुझसा है वो

मुझे हंसाता मुझे रूलाता है वो

मुझे गिराता मुझे सम्भालता है वो

कभी आंसू बन बह जाता है वो

कभी ख्वाब बन आता है वो

कभी आंखों से नीदं चुरा

सारी रैना जगाता है वो

कभी मेरा अक्स बन मेरे साथ साथ

चलता है वो

आसमां में लेकर मुझे

उड़ना चाहता हो वो

कभी हौसला बन मेरा

मेरे साथ रहता है वो

कभी उम्मीद तो कभी भरोसा

कभी आत्म ज्ञान तो कभी

गुरूर अभिमान भी दे जाता है वो

मैं अपनी ही बात कर रहा हूँ

जो कभी खुद को भी नज़र

आता नहीं हूँ

मैं मुझमें ही गुम रहता हूँ

दुनियाँ मुझे देखती है अपने नज़र से

जबकि मैं देखता हूँ खुद को

खुद में खुद की नज़र से