तनिक धैर्य तो रख हे प्राणी

मिल जाएगा तुझे भी

ज्ञान ज़िंदगी का अनमोल

बस आंखें बंद कर

और झांक ले अंदर खुद के ही

तुझे दुनियाँ सारी सिमटी मिल जाएगी

तेरे ही छोटे से मस्तिष्क के अंदर

यहां वहाँ क्यों भागे

जब सब कुछ है तेरे ही अंदर

खुद को पहचान बस

यही है ज़िंदगी का मंत्र