मानुषा कॉफी ठंडी हो रही है, किस सोच में डूबी हो और तुम्हारी प्रबलपुर की ट्रेन भी तो है 6 बजे की ।

मीत ! आप सोशियल मीडिया में छाए हुए हो इस समय , आपकी कितनी फैन फॉलोविंग है आपको मालूम नहीं ,सच बताऊं मैंने तो लिखना ही आप को फेसबुक पर पढ़कर शुरू किया और देखिये तभी तो प्रबलपुर से धोपाल आपसे मिलने आयी हूँ कुछ टिप्स दीजिये ना फेमस होना है मुझे भी , बड़ी लेखिका बन ना है ।

मानुषा बहुत क्यूट हो तुम बेबी,,तुम्हारे अंदर पोएट्री का करंट है वैसे मैं हर किसी को ये हथकंडे नहीं बताता पर तुम लकी हो --सुनो एक तो विदेशी पोएट्स और राइटर्स को पढ़ो ये हिंदी साहित्य वाले तो कबीर ,मीरा,तुलसी,दिनकर बच्चन तक ही उलझे हुए हैं इन्हें पता ही नहीं कितने विचार बांहे फैलाये बैठे हैं अंग्रेज़ी ,फ्रेंच रशियन लिटरेचर की बुक्स में  ।

मीत सर अगर वहां से कॉपी करूंगी तो कोई चोरी का आरोप लगा सकता है ना मुझपर ..

मानुषा प्लीज डोंट कॉल मी सर , आय एम जस्ट मीत फ़ॉर यू बेबी...कैन आई काल यू बेबी ? हाँ क्यों नही सर ओहो सॉरी मीत ,,!! ये तो मेरा सौभाग्य है कि फेसबुक के सबसे चर्चित लेखक मीत अनुवेदी मेरे इतने क्लोज फ्रेंड हो गए हैं ।

सुनो मानुषा चोरी वोरी का आरोप लगने का सवाल ही पैदा नहीं होता ये हिंदी साहित्य वालों को विदेशी साहित्य का ऐ बी सी भी नहीं पता तुम तो पढ़ो फ़ौरेन राइटर्स को और अच्छा सा अनुवाद करके कुछ ऐसा रचो कि इन ज़ाहिलों को समझ ही न आये ।

देखो मानुषा वही रचना श्रेष्ठ है जो समझ ना आये ।

दूसरी टिप्स ये है कि कुछ चमत्कृत करने वाले शब्द इकट्ठा करो जैसे आत्मा, बुद्ध, नृत्य, बीहड़, देह, चुम्बन, पाषाण, निर्वाण, कालीन ,ब्रह्मांड वगैरा वगैरा बस इन शब्दों के इर्द गिर्द उलझा दो दुनिया को ,,,,

और तीसरी टिप्स ये कि स्वयम को सूफ़ी काइंड प्रोजेक्ट करो ,,मानुषा सब मैनेज गेम है यहां ,एक ब्रांड बनाओ खुद को जैसे महाकवि तुमार विकरास ने अपने आप को एक ब्रांड बना लिया है ।

बेबी मेरा दावा है तुम तीन महीने में छा जाओगी और 

एक आखिरी बात खुद को हमेशा विवादों में रखना नाम उछलते रहने के भी बहुत लाभ है इस फील्ड में ।

थोड़ी मेहनत करना बस जैसे जैसे बताया है तुम्हे और 

एक किताब छपवा लो जल्द ही साथ में।

 एक ख्वाब और दिखा रहा हूँ तुम्हे उसे सच करना है, प्राणपीठ साहित्य अकादमी में मेरी अच्छी पहचान है, नवलेखन पुरस्कार के लिए कोशिश करूंगा कि तुम्हारी किताब को मिल जाये ।

बिल्कुल मीत ऐसा ही करूंगी ,,,थैंक्यू सो मच !

आप व्हाट्सएप्प पर जुड़े रहियेगा मुझसे गाइड करते रहिएगा । मानुषा प्लीज़ एक बात ध्यान रखना जब मैं कहूँ तब ही करना व्हाट्सएप्प मेसेज तुम तो जानती हो ये वाइफ टाइप की आइटम थोड़ी शकी होती है ।

अच्छा तुम्हे अब ड्राप कर देता हूँ स्टेशन ,नही तो ट्रेन निकल जायेगी ,,,और तुम्हारी किताब का नाम सोच के रखेंगे कि दुनिया चोंक जाए सुनते ही जैसे " प्रेम में तितली दिल किसमिस"" इसी टाइप का कुछ ।।।

मीत आप कितने स्वीट हो ।।।।।।।।।।बॉय ,,,,सी यू