एक कटिंग तेरे इश्क़ को
बस चाहिए
वक़्त की आँच पे
पकता एहसासों का पानी
यादों की मिठास और
कूटा हुआ इलाइची सा मेरा वजूद
अदरख सा कड़वा तुम्हारा लहज़ा
और चाय पत्ती सा मेरा इंतेज़ार
पक जाने दो इसे फ़िर डालूँगा
थोड़ी सी उम्मीद की सफ़ेदी
जब उंगलियो के बीच रात जलेगी
और उससे रख बन गिरोगी तुम
तब लूंगा कश जिन्दगी का
और लूंगा घूँट इश्क़ का

