ना जाने आज कुछ हो गया
आज कुछ कहना है खुद से ,
कुछ जानना है खुद से .
क्यों मेरे दिल पर मेरा काबू नहीं
न जाने क्यों ये मेरे पास नहीं ...
जब से उसे देखा है ,
कही खोई रहती हूं मै .
बस उसी के खयालो मै ,
मिलती रहती हूं मै .
कभी आईने मैं देख कर
खुद से बाते करती हूं .
फिर उसे सोच कर ,
मुस्कुरा देती हूं मै .
क्यों वो मेरे सपनो मै आता है ,
क्यों वो नींदे चुरा ले जाता है .
न जाने क्यों , वो मेरी आँखों से हटता ही नहीं ,
न जाने क्यों वो मुझसे कुछ कहता ही नहीं .
थी मै थोड़ी पागल ,अब पूरी हो चुकी हूं .
उसके बिना में ,अकेली हो गई हूं .
नहीं जानती ये मुझे क्या हो गया ,
नहीं जानती मेरा दिल कहा खो गया ....