मेरा हर एक शब्द शब्द हर पंक्ति पंक्ति तुम्हें समर्पित
मेरे हर एक अलंकार रस काव्य छंद हैं तुम्हें समर्पित
मेरी लेखनी के लेखों के भावों की अभिव्यक्ति तुम हो
मेरी कविता में नित होती प्रेम की पुनरावृत्ति तुम हो
कविता का आरंभ तुम्ही , मेरे काव्य का प्रथम खयाल तुम्ही हो
तुम बिन मेरा काव्य निरस है
इस कविता का रस- सार तुम्ही हो
मेरी कविता में निहित श्रंगार- प्रेम रस तुम्हें समर्पित
मेरा हर एक शब्द शब्द हर पंक्ति पंक्ति तुम्हें समर्पित
Milan upadhyay

