मै सह सकती हूँ, मै कह सकती हूँ,
मै रुक सकती हूँ, मै बह सकती हूँ,
कमजोर नहीं हूँ, गिरकर खुद संभल सकती हूँ ,
दुनिया को बना सकती हूँ, दुनिया को बदल सकती हूँ ,
मै संगिनी हूँ, मै अर्धांगिनी हूँ ,
मै जननी हूँ,  आशाओ से भरी एक अग्नि हूँ,
मै आवाज हूँ, मै अंदाज हूँ, एक खूबसूरत आगाज हूँ ,
मै किसी की उम्मीद हूँ, मै किसी का नाज हूँ,
जी हाँ ना मै भोग की वस्तु हूँ, ना मै चरणों की धूल हूँ, 
ना पिता पर बोझ हूँ, ना मै कोई भूल हूँ, 
ना किसी की आभारी हूँ, ना मै बेचारी हूँ ,
मै भगवान् की एक अद्भुत रचना हूँ, मै एक नारी हूँ,मै एक नारी हूँl