जब हम इस दुनिया में आते हैं ,

न हिन्दू , न मुश्लिम , न सिख और न ही ईसाई कहलाते हैं ,

पहला वजूद तो एक इंसान का होता है |

वो इंसान जिसके खून का रंग एक है,

प्यार मोहब्बत की उमंग एक है,

दिल में धड़कता दिल एक है,खुश रहने की मंजिल एक है,

बस फिर इन सब बातो को दबाकर बाँट दिया इंसानो ये कहकर कि ,

सुनो सुनो तुम सब अलग अलग हो क्योकि तुम्हारे भगवान अनेक हैं|


अब समझाओ बस एक बात मुझे कोई कि अगर आप भगवान् को अपने माँ बाप मानते हैं,

तो क्या कोई माँ बाप अपने बच्चो को कभी बांटते हैं,

खुश होने के लिए अपने ही बच्चो को कभी काटते हैं,

छीनकर किसी भूखे बच्चे के हाथ से निवाला अपने चढ़ावे की राह तांकते हैं,और लूटकर किसी बेटी की आबरू अपने लिए चादर का चढ़ावा  मांगते है|


अगर नहीं ,तो फिर तुमने किसके कहने पर इंसानियत से ऊपर बने इस अंध्धर्म को अपना लिया हैं,

प्यार, सम्मान, सेवा छोड़ आडम्बरो से भरा सस्ता धर्म बना लिया है,सिर्फ मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारों और चर्च में सर झुकाते हो ,

आकर बाहर तुम नफरत की आग फैलाते हो,

क्योकि इन धर्म के व्यापारियों ने तुम्हे झूठा पाठ पढ़ाया है,कि मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारों और चर्च को भगवान् तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है, 

हटाकर इस अंध्धर्म का पर्दा मन मंदिर में झांक जरा,

तेरे मन के कण कण में भगवान् ही तो बसता है|


                                - प्रियंका चौधरी