मेरी परेशानी का कोई हल नज़र नहीं आता
मंज़िल सामने है बस रास्ता नज़र नहीं आता
बड़ी उम्मीदों से जलाया था एक चराग़ मैंने
हवाओं को मेरे घर में उजाला पसंद नहीं आता
सही से कोई रिश्ता भी मुझे से ना निभाया गया
क्या करूँ यार मुझे झूठ बोलना नहीं आता
दिख जाती है चेहरे पर झूठी सजावट सबको
सच है इस ज़माने को दिल देखना नहीं आता
और जिसे देखो टूट कर बैठा है यहाँ
पक्की मिट्टी का कोई इंसान भी नज़र नहीं आता
और कभी अपने लिए भी जीयो लड़कों
बार बार बार बार बार बार इश्क़ में मरा नहीं जाता
ख़ुद खड़े होकर किसी ग़लत चौराहे पर
किसी को सही रास्ता बताया नहीं जाता
और करने को किसी के घर में उजाला
अपना घर भी तो जलाया नहीं जाता
और लोग बात बात में उठा लेते हैं पत्थर यहाँ
यार मुझसे अब शीशों के मकानों में रहा नहीं जाता
और कुछ तो बदलों इन सियासी नारों में
बार बार बार बार बार बार एक ही नारे से देश बाँटा नहीं जाता
भीतर थोड़ी बुराई भी ज़रूरी है नर्म लहज़े के साथ
अच्छाईं के सहारे भी सारा जीवन काटा नहीं जाता
और ये कल ही पढ़ा था अख़बार में मैंने
सच की बदौलत कोई अख़बार भी चलाया नहीं जाता
और मेरे लहज़े से समझ लेते हैं सब शरीफ़ मुझको
हर किसी को भी अपना असली चेहरा दिखाया नहीं जाता
ज़ुबा पे शहद और हाथ में ख़ंजर रखो यारों
इस ज़माने को और कोई लहज़ा समझ नहीं आता

