सजदे करके इक इंसान को ख़ुदा कर दिया
उसने इंसानों को इंसानों से जुदा कर दिया
बाट दिया आसमान ये ज़मीं ये दरख़्त सारे
पानी को जल और आब-ए-ज़मज़म कर दिया
पहली सफ़ में बैठें है जो शिकायत लेकर
इन्ही लोगो ने इंसानो को मज़हब कर दिया
उसी से मोहब्बत है उसी से लड़ाई भी है
ये कैसा मुझे मेरे दिल ने बेबस कर दिया

