साहिलो पे खड़े होकर
साहिलो पे खड़े होकर
तूफ़ानो को नही आंका जाता।
चलकर ठंडी राख़ पर
चिंगारियों को नही भांपा जाता।
नही छपते कदमों के निशां
पथरीली ज़मीनो पर।
धुँधले कदमों के निशासे
दूरियों को नही मापा जाता।
तमाम उम्र गुज़र जाती है
इक मंज़िल को पाने में।
पैरों के चंद छालो से
सफर को नही जांचा जाता।
झुक जाते हैं कुछ दरख़्त
फलो के बोझ से भी।
टूटे पत्तों के मिज़ाज से
जड़ो को नही नापा जाता।
मिलता दिखाई देता है
आसमान भी जमी से छितिज पर।
केवल खाबों की सीढ़ियों से
आसमान नही लांघा जाता।

