।राजनेता।
राजनेताओं के घर भंडार धन से भरे हैं
सड़को पर अनगिनत बच्चे भूखें पड़े हैं।
नहीं है तन ढांपने को उन पर कपड़ा
नेताओं की शैय्या पर मखमल पड़े हैं।
आज राजनेताओं के पास
बंगले और कारे हजार हैं।
देश में न जाने कितने लोग बेघर
बच्चे अपाहिज और अनाथ हैं।
लाखों रुपये हैं इनके पास
विदेशी मेहमान को खिलाने के लिए।
नही हैं तो बस दो रोटियाँ
भूखों के प्राण बचाने के लिये।

