मेरी आँखों का वो छोटा सा ख़्वाब दे दो
मेरा वो पहले वाला हिन्दुस्तान दे दो।
जिसके आने से हँस उठे सिसकियां सारी
ऐसी एक हँसती हुई मुस्कान दे दो।
हिंसा को मिटा दे जो हर एक दिल से
बापू के वही अहिंसा सार दे दो।
हिन्दु मुस्लिम साथ बैठ पढ़ सके गीता क़ुरान
ऐसा एक अदद स्थान दे दो।
मेरी आँखों का वो छोटा सा ख़्वाब दे दो
मेरा वो पहले वाला हिन्दुस्तान दे दो।
कर दे जो फिर से आज़ाद हिंद फौज का गठन
ऐसा वीर नेता सुभाष दे दो।
देश को करा दे जो फिर से आज़ाद
ऐसा भगत बिस्मिल का बलिदान दे दो।
मेरी आँखों का वो छोटा सा ख़्वाब दे दो
मेरा वो पहले वाला हिन्दुस्तान दे दो।
न हो जिसके घर रोटी के लाले
ऐसा वो सुखी किसान दे दो।
भूख मिटा दे जो सब की जड़ से
ऐसा कोई उन्नत धान दे दो।
मेरी आँखों का वो छोटा सा ख़्वाब दे दो
मेरा वो पहले वाला हिन्दुस्तान दे दो।
मानव विनाश भूल जो करे मानव हित की बात
ऐसा कोई विकसित विज्ञान दे दो।
सोचे जो अपने पड़ोसी का भी भला
ऐसा एक भला इंसान दे दो।
मेरी आँखों का वो छोटा सा ख़्वाब दे दो
मेरा वो पहले वाला हिन्दुस्तान दे दो।

