भीड़ बनकर शामिल हो जाते हैं जनाज़े में यहाँ लोग
मरने वाले के साथ भला यहाँ मरता कौन है
श्रवण कुमार बनना तो अब बस पौराणिक गाथा है
माँ बाप को अपने साथ अब भला यहाँ रखता कौन है
————————————————
आज़ादी के दिन भी मुफ़लिसी में क़ैद
उस ग़रीब बच्चे की मदद भला यहाँ करता कौन है
ख़रीद कर तिरंगा महज़ लगा लेते हैं दरों-दीवारों पर
देश की ख़ातिर फ़ौजी के अलावा भला यहाँ मरता कौन है

