कुछ गुलाबों को मिलती है सज़ा किताबों की
हर एक ग़ुलाब बालों में सजा नहीं मिलता
और कुछ तो दुश्मनों से भी रखो राब्ता
दोस्तों के हाथों पीठ में छुरा अच्छा नहीं लगता
थोड़ा हौसला, कुछ सही क़दम और साफ़ नीयत
मंज़िल पाने में इससे ज़्यादा कुछ नहीं लगता
लगता है बहुत वक़्त एक मकान को घर बनाने में
बेटों को घर में दीवार लगाने में वक़्त नहीं लगता

