काँटें ना हो तो फूलों की हिफ़ाज़त कौन करे
आँसू ना हो तो आँखों से बग़ावत कौन करे
ये हवाएँ इन दिये को कही गुमराह ना कर दें
उजालों की ख़ातिर अंधेरों से अदावत कौन करे
इक कतरा चाहे तो समंदर भी बन सकता है
बनने को समंदर भला ख़ुद को दरिया कौन करे
जो उठती है कोई आवाज़ तो दबा दी जाती है
मुर्दों के शहर में साँस लेने की जुरअत कौन करे
बुढ़ापे में माँ बाप आँगन में लगे दरख़्त से हैं
जर्जर सूखे बेबस दरख़्त की ख़िदमत कौन करे

