हिन्दी दिवस


हिन्दी भाषा पर आज “इंग्लिश” भारी है

भाषाओं की “लाइन” में हिन्दी बेचारी है

दे डाली मात्र इसे एक तारीख़

आज "हिन्दी दिवस" है हिन्दी की बारी है


अब एक पखवाड़े तक हिन्दी में “वर्क” करेंगे

हिन्दी में ही “सिग्नेचर” करने की क़सम हमारी है

“विदेशियों” से तो हमारा लगाव पुराना है

परन्तु हिन्दी तो “मात्र” भाषा हमारी है


लगता “इंग्लिश” पुरुष है हिन्दी अबला नारी है

“इंग्लिश” प्रधान समाज में हिन्दी का मन भारी है

कर रहें इज़्ज़त इसकी तार - तार

फिर “इंग्लिश” में कह रहें “सॉरी” है