अभी थोड़ा सुस्ता रहा हूँ

तूफानों से कह दो थका नहीं हूँ मैं।

कब्र में बस सो रहा हूँ

ज़माने से कह दो मरा नहीं हूँ मैं।


महज़ फड़फड़ा रही है लो इस चराग़ की

हवाओं से कह दो अभी डरा नहीं हूँ मैं।

मंज़िले तो चंद क़दमो की मोहताज़ हैं

रास्तो से कह दो उनपर चला नहीं हूँ मैं।



समंदर की लहरों में वो सैलाब कहाँ

मेरे हौसलों से लड़ सके उनकी औकात कहाँ।

अभी हाथ ऊपर है लहरों से मेरे

समंदर से कह दो अभी डूबा नहीं हूँ मैं।


ज़िद पर आऊँगा तो सूरज भी निगल जाऊँगा

चंद थपेड़ों से डर जाए वो परिंदा नही हूँ मैं।

आसमान से कह दो थोड़ा और बिखर जाए

अभी रुका हूँ, उड़ा नही हूँ मैं।