हिंदी हमारी मातृभाषा है ,

यही हमारी पहचान है,

हिंदी से हमारी अस्मिता

यही हिंदुस्तान की शान

अभिमान है हमें हमारी भाषा विश्व व्यापी है

हमारे धर्म ग्रंथों की दुनिया में फैली झाकी हैं

दुनिया को एहसास है हिंदी की अस्मिता

हिंदी में मिलती है मानवता की कविता

हिंदी ने दिया संदेश दुनिया को मर्यादा का

नैतिकता का पाठ पढाया दुनिया को

विश्व भाषा बनकर विश्व भर में है मशहूर,

हिंदी बोलने वाले हर देश में है दूर - दूर

आओ मिलकर मनाए विश्व हिंदी दिवस का पर्व

दुनिया के हर देश में गूंजे हिंदी का सम्मान।