वायदे *
वादा किया जो निभाना पड़ेगा,
वरना एक दिन तुमको जाना पड़ेगा,
भूल जाओगे वायदे अपने ,
जो भी किए थे तुमने,
एक दिन जाओगे दर पे,
दिखाओगे झूठे सपने,
पर ए समझ लो गच्चा,
खाना पड़ेगा
जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा
भरोसा किया था तुम पर ,
तुमको बिठाया सिर पर,
उसकी मर्यादा को निभाना है जीवन भर
धोखा किया जो अवसर वादी बनकर,
आओगे जब मुंह छिपाना पड़ेगा
जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा।


