* वक्त *
एक वक्त था जब ख्वाहिशें,
उफान पर थी आंखों में रंगीन,
सपनों की चाहत जवान थी,
वक्त की आंधी में बिखर गयी हसरतें,
अब तो उन परछाइयों को मन संजोता है,
कौन कहता है कि ख्वाहिशें वक्त के,
समंदर में डूब जाता है,
हमें तो लहरों में भी अपनी ख्वाहिशों का,
अंबार नजर आता है l

