गलियों सड़कों पर घूमते,
ए नन्हे नन्हे बच्चे,
हाथों में झोली पकड़े,
कुछ खोज रहे है,
फ़ूटे फूटे प्लास्टिक वे ढूंढ रहे है,
बिन बिन कर प्लास्टिक के कुछ टुकड़े
आशा के चंद लकीरों से दमकते ए मुखड़े,
एक दिन जीने के लिए करते हुए जुगाड़
चुनते इधर उधर से दिन भर वे कबाड़,
बेचकर इससे वे अपना पेट भरेगे,
अपनी गरीबी से एक दिन वे लड़ेंगे
क्या इनको देश राजनीति का ज्ञान है
क्या इनमें अपने देश का मान अभिमान है,
इनको तो बस रोटी का दरकार है ,
चाहे देश में चले किसी की सरकार,
इनका भविष्य तो सूली पर चढ गया,
राजनीति के जाल में फंस कर रह गया।

