वैसे तो ख्वाब की हर रात,

चांद तारों से मुलाकात होगी,

स्वर्ग की वादियों में परियों की कहानी होगी,

नींद खुल जाने पर हकीकत की पथरीली जमीन,

जिंदगी की असली निशानी होगी,

ख्वाब बुनना सुनहरे कल के लिए,

हर इंसान का जीवन बेहतर बनाने का हक है,

ख्वाब को हकीकत में बदलने का हौसला

कुछ विरले की जिंदगी की फितरत है।