सपनों के साये

सपनों के साये में,

जीना बड़ा मुश्किल,

कुछ करने की ख्वाहिश में,

जीवन का फलसफा,

हर पल जो बीत रहा है,

जीवन से जुड़ा है।

बढ़ते रहो पथ पर,

मंजिल की यही सफलता,

हर राह में कांटे और,

फूल भी साथ-साथ,

चुनना है दोनों को

जीवन यही कहता।

हर मुश्किल आसान है,

अपनाएं जब हंसकर

तपकर आग में सोना,

है निखरता,

गिर -गिर कर सभल जाते है,

बन जाते है इतिहास,

फूलों के साथ कांटे भी,

यही जीवन का गुलदस्ता

यही जीवन का गुलदस्ता।