*फागुन गीत*

फागुन मस्त महीना सखी हो,

फागुन मस्त महीना,

चढत फगुनवा आम बौराया,

लग गया छोटा टिकोरा (छोटा आम)

सखी हो फागुन मस्त महीना,

होली भी नियराया ( नजदीक)

सखी रंग गुलाल का दिन आया

देवर ,पति का छोटा भाई,

कहे भाभी रंग खेलो,

राह ( इंतजार)देखत नाजुक,

मन घबराया अभी परदेशी,

घर नही आया सखी हो,

मन घबराया

सखी फागुन का दिन आया ।