प्रजातंत्र की शक्ति जनता
नेता को चुनती है जनता
फिर नेता का दोष नहीं
जनता को खुद होश नहीं
थोड़ी सी जो लालच पाए
वोट वो अपना यूं ही गंवाए
अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं
अपनी शक्ति की पहचान नहीं
जनता को जग जाना है
भ्रष्टाचार को मिटाना है
वोट उसी को देना हैं
जिसका करेक्टर सोना है
सत्ता में उसको पहुंचाओ
जिसमें देश सुरक्षित पाओ।।।